पानीपत। विश्वकर्मा मंदिर सभा की एक बैठक मंगलवार को गोहाना रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में हुई। प्रधान राजकुमार पांचाल ने बैठक की अध्यक्षता की।
इसमें 10 नवंबर को श्री विश्वकर्मा भगवान के पूजन व भंडारा वितरण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यातिथि के रूप में समाज के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया की भंडारे में प्रसाद के रूप में हलवा और कढ़ी, चावल का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर कश्मीरी लाल धीमान, विनोद पांचाल, संजय धीमान, सुभाष जांगड़ा, रामकरण जांगड़ा, सतीश धीमान, सतबीर धीमान कालू, उमेश धीमान, धर्मवीर धीमान और मोहन लाल मौजूद रहे।