यमुनानगर। नाबालिग लड़की से संबंध बनाकर मारपीट के आरोप में थाना रादौर पुलिस ने युवक को पाॅक्सो एक्ट की धाराओं के तहत नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में कैथल के एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह परिवार के साथ रादौर में किराये पर रह रही है। कुछ समय पहले समीर नाम के युवक से मुलाकात हुई। आरोप है कि समीर ने उससे उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए और बाद में गर्भावस्था में उससे मारपीट की। परिजनों को आपबीती बताई और शिकायत पुलिस को दी।
-