फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निरीक्षण में व्यायामशालाएं मिलीं खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. संजय राजपाल, सीएम उड़नदस्ता के सहायक उप-निरीक्षक सुभाष, सहायक उप निरीक्षक राज सिंह ने मंगलवार को गांव ददलाना, रेरकलां, बाल जटान, कवी व धर्मगढ़ की व्यायामशालाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्यायामशाला के अंदर आने जाने वाले गेट के ऊपर पार्क एवं व्यायामशाला स्वर्ण जयंती हरियाणा पर बोर्ड नहीं पाया गया। व्यायामशाला का मैदान व ट्रैक सही मिला। रेरकलां व्यायामशाला का मैदान व ट्रैक खराब हालत में मिला। सीएम उड़नदस्ता ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय में भेज दी है।
विज्ञापन

कई जगह-जगह जंगली पौधे व झाड़ियां उगी मिली और योगा का फर्श टूटा मिला। इसके अलावा शौचालयों हालात खराब मिले। यहां जिम व पार्क की सुविधा नहीं मिली। यहां योगा ट्रेनर नहीं मिला। योगशाला में बच्चों के लिए जिम या झूले अन्य समान की कोई भी व्यवस्था नहीं मिली। लगभग सभी व्यायामशालाओं में मूल भूत सुविधाएं नहीं मिली। इसलिए यहां ग्रामीणों का आना जाना भी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें