फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: तीन साल बाद दोबारा चालू होगा जिमखाना क्लब, अधिकारी बनेंगे क्लब के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पांच साल बंद रहने के बाद सेक्टर 25 स्थित जिमखाना क्लब 23 सितंबर 2018 को दोबारा खोला गया था। यहां किटी पार्टी होल, जिम, स्वीमिंग पुल, बैंक्वेट हॉल और स्पा सेंटर जैसी सुविधाएं दी गईं थीं, लेकिन लोगों ने इसकी सदस्यता नहीं ली। पैसों के अभाव में जिमखाना क्लब को लीज पर लेने वाली कंपनी इसे चला नहीं पाई। उम्मीद के मुुताबिक पार्टी और शादियों के लिए बुकिंग नहीं मिली। लिहाजा कुछ समय बाद ही क्लब दोबारा बंद कर दिया गया। अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इसे फिर खोलने जा रहा है। जिमखाना क्लब का जीर्णोद्धार होगा। इसमें इनडोर गेम्स, जिम, स्वीमिंग पूल, बैंक्वेट हॉल और रेस्टोरेंट खोले जाएंगे। प्राधिकरण सुबह और शाम का एक टाइमिंग शेड्यूल भी तैयार कर रहा है। लोगों को क्लब का सदस्य बनाया जाएगा। इस बार इसमें अधिकारियों को भी सदस्यता दी जाएगी। लेकिन, उन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं होगा। प्राधिकरण की इस संबंध में डीसी के साथ मीटिंग हो चुकी है। अब क्लब के जीर्णोद्धार के लिए बजट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। प्राधिकरण दोबारा क्लब चालू कर खजाना भरने का भी प्रयास करेगा।
विज्ञापन

सेक्टर 25 में मॉल से सटा जिमखाना क्लब है। 17 नवंबर 2003 में तत्कालीन सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने पांच एकड़ में इसका उद्घाटन किया था। वर्ष 2013 में एक युवक ने इस क्लब में महिला मित्र की हत्या कर आत्महत्या कर ली थी। जांच के चलते क्लब बंद कर दिया गया। सितंबर 2018 में यह दोबारा चालू हुआ, फिर 2019 में बंद कर दिया गया।
मॉल की तरफ से एक एकड़ में लॉन के साथ ही बैंक्वेट हॉल भी है। हॉल में एक साथ 600 लोग शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। क्लब की पहली मंजिल पर ट्रेडिशनल लुक में बार बनाया गया था। इसमें जिम के लिए अलग हॉल है। रेस्टोरेंट के लिए भूतल पर ही सेटअप लगाया गया है। यहां 200 गाड़ियों के लिए पार्किंग है। स्पा सेंटर के लिए अलग से हॉल है। क्लब के पीछे स्वीमिंग पुल के लिए जगह है।
विज्ञापन

जिमखाना क्लब को दोबारा शुरू किया जाएगा। इसका जीर्णोद्धार होगा। लोगों को इसकी सदस्यता दी जाएगी। इस बार अधिकारियों को भी इसका सदस्य बनाएंगे। इस संबंध में डीसी के साथ मीटिंग हो चुकी है। इसका बजट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन

- नवदीप सिंह, संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें