फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह का 356वां प्रकाशपर्व धूमधाम से मनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब मॉडल टाउन में 10वें गुरु श्री गोविंद सिंह जी का 356वां प्रकाश पर्व हलके की समूह संगत के सहयोग से नौ जनवरी को मनाया जाएगा। इस संबंध में रविवार को बैठक हुई। बैठक के बाद प्रेसवार्ता में गुरुद्वारा कमेटी प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर भर से नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसमें रामदास अखाड़ा गतका पार्टी जौहर दिखाएगी। पंजाब की खन्ना मंडी से खालसा फौजी बैंड धार्मिक धुनों से संगत को निहाल करेगा। बताया कि नगर कीर्तन श्री गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला जाएगा। यह सरदार कुलदीप सिंह एवं अमरजीत सिंह के साथ जीटी रोड से शुरू होगा और मॉडल टाउन में समाप्त होगा। नगर कीर्तन में महिला संगत की ओर से गुरबाणी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें