इसराना। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब में पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका व गुरुवाणी का पाठ सुना। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार दलविंदर सिंह ने सीएम मनोहर लाल को सरोपा व तलवार भेंट की। सीएम गुरुद्वारा साहिब में करीब आधा घंटा रुके। इस दौरान सीएम ने इसराना साहिब में निफा के रक्तदान शिविर में भी पहुंचे और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। सीएम के सामने गुरुद्वारा प्रबंधन ने ओवरफ्लो नाले की समस्या उठाई और नाले का हाल दिखाया। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, सीएम के पानीपत मीडिया एडवाइजर रणदीप घणघस, विधायक प्रमोद विज, डीसी सुशील सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन, सरदार जगदीश झींडा, धर्मपाल जागलान, मंडल प्रभारी सुनीता गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे।