फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड होगा चौड़ा, सर्विस लेन की होगी मार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन ने शहर के हिस्से में जीटी रोड को चौड़ा करने का खाका खींच लिया है। सर्विस लेन खत्म कर नाले को दुकानों के साथ शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही सर्विस लेन की मार्किंग की जाएगी। इससे बाहर किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ एलिवेटेड हाईवे पर खादी आश्रम के सामने कट खोलने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। एल एंड टी और एनएचएआई के अधिकारी दोनों प्रोजेक्ट की पूरी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को प्रशासन के साथ साझा करेंगे। इसमें जीटी रोड़ चौड़ीकरण और कट खोलने का रास्ता साफ होगा। दोनों प्राेजेक्ट सिरे चढ़ते हैं तो शहर से जाम की बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। साथ ही शहर के वाहन चालकों को एलिवेटेड हाईवे पर प्रवेश और निकलने का रास्ता मिलेगा। इधर पुलिस ने बुधवार को यातायात पुलिस सर्विस लेन पर खड़े वाहनों को जब्त किया। इसके बाद भी सर्विस लेन खाली नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर शहर के हिस्से में जाम की स्थिति रहती है। गोहाना मोड़ से जिला सचिवालय तक आना-जाना मुश्किल हो जाता है। दिन के समय जाम की स्थिति रहती है। इसका बड़ा कारण शहर में जीटी रोड पर दो लेन होना है। सर्विस लेन पर कई जगह फुटपाथ बना है। कई जगह सर्विस लेन और जीटी रोड के बीच में एल एंड टी का नाला है। इसके अलावा एलिवेटेड हाईवे के पिलर और जीटी रोड के ग्रिल के बीच चार से पांच फीट जगह खाली है। प्रशासन ने पिछले साल ग्रिल को पीछे करने और नाले को एक तरफ शिफ्ट कर सर्विस लेन को जीटी रोड में मिलाने का प्रस्ताव बनाया था। एलएंडटी, बिजली निगम और नगर निगम अधिकारियों के साथ कई बार बैठक हुई। बिजली निगम काे बिजली के खंभे शिफ्ट करने थे। नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा को अपने नालों व सीवर को लेकर सहयोग देना था। इसके बाद यह प्रस्ताव टेंडर प्रक्रिया में फंस गया। डीसी ने अब इसे गंभीरता से लिया है।
एलिवेटेड हाईवे पर खादी आश्रम और बरसत रोड के नजदीक प्रवेश और निकासी के कट बनाए जाने हैं। इन कटों लंबे समय से मांग उठ रही है। 2018 में सांसद, मेयर और विधायक ने दौरा कर इनको जनहित में बताया था और छह महीने में कट खुलवाने का दावा किया था। एल एंड टी ने एनएचएआई ने कटों का टेंडर लगाया, लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ा। एनएचएआई ने पिछले दिनों खादी आश्रम के सामने दो कटों का टेंडर लगाया। अधिकारियों की मानें तो टेंडर की सभी आवश्यक कार्रवाइयां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


जीटी रोड को चौड़ा किया जाएगा। साथ ही एलिवेटेड हाईवे पर खादी आश्रम के सामने कट खोलने का टेंडर एनएचएआई ने लगाया है। अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई गई है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

- वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें