फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जमीन बेचने के नाम पर 3.20 करोड़ रुपये लेकर हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जमीन बेचने के नाम पर पंचकूला के पारवाला निवासी महिंद्र पाल से तीन करोड़ 20 लाख रुपये लेकर हड़प लिए गए। आरोप यमुनानगर के पूर्व विधायक के दो बेटों समेत परिवार चार सदस्यों पर लगा है। आरोप है कि आरोपियों ने 70 लाख 51 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 27 एकड़ जमीन बेचना का सौदा किया। सौदा करने के बाद आरोपियों ने महिंद्र पाल से अलग-अलग कर तीन करोड़ 20 लाख रुपये ले लिए लेकिन बाद में जमीन बेचने से मना कर दिया। रुपये मांगने पर जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करने का भी आरोप है। शहर पुलिस ने पूर्व विधायक के दोनों बेटों समेत परिवार के चार सदस्यों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पंचकूला के पारवाला गांव निवासी महिंद्र पाल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी के साथ भूमि को खरीदने और बेचने का काम करता है। पिछले साल उसके जानकार उपलाना गांव निवासी जिले सिंह, थाना छप्पर निवासी सोमनाथ, मनका गांव निवासी बलबीर सिंह, सुरिंद्र सिंह, सबलपुर निवासी हरविंद्र सिंह ने उसे मनका-मनकी गांव के पास 27 एकड़ जमीन खरीदने की बात कहीं थी। उन्होंने उसे जमीन दिखाई। तब उन्होंने उसकी मुलाकात जमीन के मालिक पूर्व विधायक के बेटे मॉडल टाउन निवासी रणदीप गंभीर और अंकुर गंभीर, पोता राहत गंभीर व वंदना गंभीर से कराई।
उसने उनसे बातचीत की। बातचीत के दौरान 70 लाख 51 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 27 एकड़ जमीन बेचने का सौदा तय हुआ। तब उन्होंने आरोपियों को 20 हजार रुपये निशानदेही करवाने व छह लाख रुपये बैनामा के नाम पर आरोपियों को दे दिए। 23 फरवरी को जमीन की निशानदेही हुई। उसने आरोपियों को जमीन में पिलर लगाने को कहा लेकिन आरोपियों ने उससे पहले तीन करोड़ रुपये देने को कहा। इसके बाद उसने अलग अलग कर आरोपियों को कुल तीन करोड़ 20 लाख रुपये दे दिए लेकिन बाद में आरोपियों ने उसे जमीन बेचने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी बाद में जमीन को एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बेचने की बात करने लगे। उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपियों से राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने की बात कहकर उसे धमकाया और जातिसूचक शब्द बोल अपमानित किया। उसने इसकी शिकायत पहले अंबाला पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर मुलाना थाना पुलिस ने मामले में छह जून को जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को यमुनानगर पुलिस को ट्रांसफर किया। जांच के बाद शहर थाना पुलिस ने अब मामले में पूर्व विधायक के दोनों बेटों रणदीप गंभीर व अंकुर गंभीर और पोते राहत गंभीर व महिला वंदना गंभीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

वर्जन

शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले में पहले मुलाना थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। वहां से केस उनके पास आया है। चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें