फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विशेष डाक टिकट की जानकारी देने से सरकार का इन्कार

Thu, 30 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर 1 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौ रुपये का स्मृति सिक्का व सौ रुपये की विशेष डाक टिकट जारी की गई थी। उस बारे में सूचना देने से सरकार ने इन्कार कर दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में गत 3 अक्तूबर को आरटीआई आवेदन लगाकर आरएसएस की शताब्दी पर सरकार द्वारा जारी इस विशेष डाक टिकट व स्मृति सिक्के को जारी करने के फैसले की फाइल नोटिंग सहित कॉपी मांगी थी। इस आरटीआई आवेदन के जवाब में वित्त मंत्रालय के अंतर्गत सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिनटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया हैदराबाद के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी सुनील कुमार यादव ने टिकट जारी करने से इन्कार कर दिया है। इससे देश की सुरक्षा व देश के आर्थिक हितों पर दुष्प्रभाव पड़ना कारण बताया गया है। उन्होंने अपने इसी जवाब में सौ रुपये मूल्य के विशेष स्मृति सिक्के को जारी करने के फैसले का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध न होने की बात कही है। पीपी कपूर ने कहा कि फैसले की कॉपी देने से इन्कार कर इतिहास को छिपाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें