मंडी में धान की जांच करते सरकारी एजेंसी अधिकारी। संवाद
सनौली। अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद एजेंसी द्वारा शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने अधिकतर धान में नमी बताकर खरीद नहीं की थी। मंडी में पिछले दस दिनों से धान बेचने आए किसानों की सरकारी खरीद एजेंसी द्वारा धान की खरीद नहीं की जा रही थी। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वीरवार को धान की सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड के मैनेजर प्रवीन कुमार व सुशील कुमार ने धान की खरीद शुरू की। साथ ही उन्होंने किसानोंं को धान को अच्छे से सुखाने के बाद ही मंडी में लेकर आए। जिससे उनका समय खराब न हो। संवाद