विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते प्रधान प्रेम सोनी व अन्य। समिति
- फोटो : सुल्तानगंज के राहुल देव को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार प्रदान करते अतिथि।
समालखा। सुनार कल्याण समिति के कार्यालय में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। समिति के प्रधान प्रेम सोनी ने कहा कि सभी कामगार भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से अपना काम शुरू करते हैं। क्योंकि उन्हीं के आशीर्वाद से कामगार अपने औजारों के साथ प्रतिदिन मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। साथ ही उन्होंने सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राम गोपाल वर्मा, रवि वर्मा, मुकेश वर्मा, रामकरन वर्मा, कुलदीप वर्मा, सोनू वर्मा, बंशी वर्मा व संजय वर्मा मौजूद रहे। संवाद