पानीपत। सेक्टर 25 स्थित गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की कार से चोरों ने सोने की चेन, कड़े व आई फोन चोरी कर लिया। युवक ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 11 निवासी मनुज यादव्यास ने बताया कि सोमवार रात को वह सेक्टर 25 स्थित निधिवन गार्डन में अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसने अपनी बलेनो कार गार्डन के सामने सड़क पर खड़ी की थी। वह रात को कार के पास आया तो उसे कार खुली मिली। जांच करने पर कार से आईफोन 16, तीन तोले की सोने की चेन और 3.5 तोले के दो सोने कड़े चोरी मिले। चोरी हुए गहनों की कीमत लाखों में है। उन्होंने गार्डन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।