फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बालिकाओं को देवी रूप मानकर किया पूजन

Wed, 01 Oct 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। मंगलवार को दुर्गा अष्टमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर और मंदिरों में कन्या पूजन का आयोजन हुआ। सुबह से श्रद्धालु माता रानी की आराधना में लीन रहे और मंदिरों में भजन-कीर्तन, हवन किया। कन्या पूजन में बालिकाओं को देवी का स्वरूप मानकर उनके चरण धोए गए और आरती उतारी गई। कन्याओं को हलवा-पूरी, छोले, मिठाई, फल और विशेष प्रसाद अर्पित किया गया। साथ ही उपहार भी भेंट किए। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महिलाएं पारंपरिक परिधान में पूजा-अर्चना करतीं दिखीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें