फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 04 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी। साथ में महाविद्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
मतलौडा। राजकीय महिला महाविद्यालय मतलौडा में सोमवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्वस्थ नारी, सशक्त नारी, महिला और शिक्षा विषय पर पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन लेखन मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रियंका गुप्ता द्वारा किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में सृजनात्मकता का विकास करना एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. प्रदीप मान व लीना शामिल रही। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें