फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को फंसाया, होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हांसी निवासी एक युवती को पानीपत के शाहपुर गांव के रहने वाले युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर अपने जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसे परिवार से मिलाने के बहाने पानीपत बुला लिया। उसे एक होटल में ले गया, जहां पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच युवक ने वीडियो भी बनाया, होश आने पर उसने वीडियो युवती को दिखाया। पीड़िता ने डिलीट करने को कहा तो गन दिखाकर डरा दिया और शादी का वादा कर उसे चुप करा दिए, लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत हांसी की युवती ने बताया कि वह वर्ष 2022 में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। इसी बीच उसकी पानीपत के इसराना के गांव शाहपुर निवासी संजीव उर्फ संजू कुंडू से उसकी इंस्टाग्राम पर मई 2022 से बातचीत शुरू हुई थी। संजू ने पहले कहा कि उसके पिता किसान हैं, लेकिन बाद में कहा कि पिता एएसआई हैं। वह नौकरी से संबंधित कुछ नोट्स दे सकता है, जिससे उसे तैयारी करने में आसानी रहेगी। नोट्स देने के बहाने संजू ने उसका व्हॉट्सएप नंबर ले लिया। धीरे- धीरे कर उनकी बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद संजू ने शादी का प्रस्ताव रखा। 29 जून को शादी के लिए अपने परिवार से मिलवाने के बहाने उसे पानीपत बुला लिया। जीटी रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर उसके साथ बनाई एक आपत्तिजनक वीडियो दिखाई।
शादी का दबाव बनाया तो भर दी मांग, फिर बनाए संबंध
पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार टाल मटोल कर रहा था। उसने दबाव बनाया तो कहा कि वह खानुपर में है, उसकी दादी अस्पताल में भर्ती है। जिस सूचना पर वह खानपुर पहुंची, शादी की बात कहने पर संजू ने उसकी मांग भर दी और फिर एक होटल में ले गया। उसके बाद फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

पहले दादी की मौत का बहाना बनाया, फिर कर दिया ब्लॉक
पीड़िता ने बताया कि मांग भरने के बाद आरोपी ने कहा कि उसकी दादी की मौत हो गई। दादी की छमाई के बाद वह शादी कर लेगा। इतना कहने के बाद संजू ने उसे इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि सब अकाउंट से ब्लॉक कर दिया। ब्लॉक करने का कारण पूछने के लिए उसे कॉल किया तो आरोपी ने उसका नंबर भी ब्लैक लिस्ट किया हुआ था।
सोशल मीडिया पर कर रहा अश्लील फोटो वायरल-
पीड़िता ने बताया कि ब्लॉक करने के कुछ दिन बाद संजू ने उसे कॉल किया। उसे बहन बोलकर बात करने लगा। उसके नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया। उसके अश्लील फोटो को अपने दोस्तों को वायरल कर दिया।
वर्जन
पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- जाकिर हुसैन, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें