फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली-बापौली क्षेत्र के अनेक गांवों में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। गांव सनौली खुर्द राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरपंच संजय त्यागी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के आदर्शाें पर चलने की प्रेरणा दी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गांव जलमाना में मुख्य तिथि रोटरी क्लब पानीपत सेंट्रल के प्र‎धान अमित गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान छात्राओं और ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई और छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उद्योगपति दिनेश बंसल, संदीप गर्ग, सरपंच प्र‎तिनिधि सुनील, प्रिं‎सिपल ज्ञानीराम कौशिक मौजूद रहे। कारगिल शहीद रिशीपाल त्यागी की सनौली खुर्द समाधि स्थल पर गणतंत्र दिवस पर सरपंच संजय त्यागी, समाजसेवी रामेहर त्यागी ने शहीद के बेटे नीरज त्यागी के साथ शहीद की प्र‎तिमा पर पुष्प अर्पित किए। सरपंच संजय त्यागी, समाजसेवी राममेहर त्यागी ने युवाओंं को ‎देश भक्ति के लिए प्रेरित किया गया। समाजसेवी सरस्वती रामलीला समिति, सद्भावना युवती मंडल व ग्राम सुधार युवा मंडल सनौली खुर्द के युवाओं ने शहीद सम्मान समारोह किया। इस अवसर पर संदीप वर्मा, नीरज त्यागी, मुनीराम त्यागी, भालू, नवाब, विजय, मनोज त्यागी, सुमित त्यागी व उमेश कुमार मौजूद रहे। वही उझा गांव के राजकीय स्कूल में सरपंच रेनू रावल व समाजसेवी नरेश रावल एडवोकेट ने प्रज्जवलित कर ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें