फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्कूल से निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चावला कॉलोनी में स्कूल गई 10वीं कक्षा छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह स्कूल से घर नहीं लौटी तो परिजनों ने स्कूल में पता किया। वहां से छात्रा छुट्टी के बाद निकल गई थी। वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। अब तक उसका भेद नहीं लगा है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। अब छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


चावला कॉलोनी में निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मनप्रीत विष्णु कॉलोनी स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में 10 वीं की छात्रा है। वह सोमवार सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन स्कूल के बाद वह घर नहीं लौटी। उन्होंने स्कूल में भी उसके बारे में पता किया। वहां से पता चला कि वह छुट्टी के बाद डेढ़ बजे घर के लिए निकली थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। अब तक उसका भेद नहीं लगा है। पुलिस व परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें