फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेल खेल में बच्ची ने ई रिक्शा की स्टार्ट, उसी पर पलटी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला की इंद्रा विहार कॉलोनी में खेल खेल में बच्चों ने ई- रिक्शा चला दी। ई-रिक्शा तीन साल की बच्ची पर पलट गई और उसकी मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने पिता के बयानों पर मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


इंद्रा विहार कॉलोनी के लाल बाबू महतो ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव रोसड़ा का रहने वाला है। वह पांच साल से पानीपत की इंद्रा विहार कॉलोनी में किराए पर रहता है। उसका चार साल के बेटे रितिक है व तीन साल की बेटी रितिका थी। वह पेशे से ई- रिक्शा चालक है। रविवार को वह ई- रिक्शा लेकर नहीं गया। रात को नौ बजे उसके दोनों बच्चे टीवी में कार्टन देख रहे थे। वह अपनी पत्नी कंचन के साथ यहीं बेड पर बैठा था। दोनों बच्चे मेज से ई- रिक्शा की चाबी उठाकर ले गए। खेल खेल में इन्होंने ई- रिक्शा स्टार्ट कर दी। ई- रिक्शा रितिका पर पलट गई। वह शोर सुनकर बाहर आया और उसने ई- रिक्शा उठाकर रितिका को नीचे से निकाला। वह उसको बेसुध हालत में निजी अस्पताल में लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें