पानीपत। किशनपुरा से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशनपुरा निवासी रामायण ने बताया कि वह कॉलोनी में सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उसकी 20 वर्षीय बेटी मुस्कान बुधवार दोपहर को बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। उन्होंने मुस्कान की काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा।