फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवती पानी की टंकी पर चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन निवासी एक युवती आत्महत्या की नीयत से रेलवे स्टेशन के साथ सरकारी क्वार्टर स्थित 20 हजार फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। दमकलकर्मी ने काफी मशक्कत के चलते करीब सवा तीन घंटे बाद उसको समझा बुझाकर नीचे उतारा। तब हर किसी की सांसों में सांस आई। युवती लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही है। इसका इलाज छूट जाने से तीन-चार बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। उसकी जिला नागरिक अस्पताल में काउंसिलिंग कराई। वह इसके बाद कुछ सामान्य है। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी युवती रेलवे स्टेशन के नजदीक सरकारी क्वार्टर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। लोगों ने उसको पानी की टंकी पर चढ़ते देखकर जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी थाना प्रभारी सूरत सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। वह कुछ ही देर में पानी की टंकी के ऊपर पहुंच गई। करीब 20 हजार फीट ऊंचाई पर चढ़कर बार-बार नीचे कूदने का प्रयास कर रही थी। जीआरपी ने उसके परिजनों से संपर्क किया। पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती बीएससी पास है। वह मानसिक रूप से बीमार चल रही है। वह दो महीने पहले ही मॉडल टाउन में रहने लगा है। वह शुक्रवार सुबह ही घर से निकल आई। उन्होंने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर भी सुराग नहीं मिला।
बॉक्स

दमकलकर्मी हिम्मत जुटाकर युवती तक पहुंचा
करीब 20 हजार की ऊंचाई पर चढ़ने में हर कोई घबरा रहा था। दमकलकर्मी रामधारी हिम्मत कर आगे आया। वह सेफ्टी बेल्ट के साथ ऊपर पहुंचा। उसने युवती से बात की और बातों-बातों में उसको समझाया। यहां उसको चाय पिलाई और फिर सेफ्टी बेल्ट के सहारे नीचे उतारा। थाना मॉडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा युवती को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। यहां युवती की जांच कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


दो-तीन दिन पहले भी किया था प्रयास
बताया जा रहा है कि किशोरी दो-तीन पहले असंध रोड पुल के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने जा रही थी। एक पुलिसकर्मी ने उसको देख लिया था और उसको समझाकर घर भेज दिया था। जीआरपी ने मामला सामने आने के बाद परिजनों को इस बारे में अवगत कराया था।

वर्जन :
समझाकर नीचे उतार लिया
एक किशोरी रेलवे क्वार्टर की पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह बार-बार कूदने की धमकी दे रही थी। उसको समझाकर नीचे उतार लिया गया है। वह मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है।
सूरत सिंह, प्रभारी, जीआरपी थाना पानीपत।


वर्जन :
बच्ची मानसिक रूप से बीमार है
युवती मानसिक रूप से बीमार है। इसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। किशोरी ने बीच में इलाज छोड़ दिया था। उसका दोबारा इलाज शुरू किया गया है। उसकी तीन-चार काउंसिंलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. मोना नागपाल, मनोरोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें