थर्मल। शहर की एक कॉलोनी में एक महिला अपने भाई के साले के साथ चली गई। महिला अपने साथ जरूरी दस्तावेज और 60 हजार रुपये की नकदी भी ले गई। परिजनों ने तलाश की तो दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले। मामले की शिकायत महिला के पति ने पुलिस को दी है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि 29 मार्च को उसकी 40 वर्षीय पत्नी लापता हो गई। जिसे परिजनों ने कई जगहों पर तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। जांच के दौरान पता लगा कि उसकी पत्नी को उसके साले का साला भगा ले गया है। पत्नी घर से 60 हजार रुपये कैश, सभी जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गई। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हैं। संवाद