अंबाला के नंदलाल गीता विद्या मंदिर के पूर्व छात्र जनरल सिंह। प्रवक्ता
साहा। विद्या भारती हरियाणा की ओर से संचालित नंद लाल गीता विद्या मंदिर के पूर्व छात्र जनरल सिंह ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) के पद पर कार्यभार संभालकर संस्थान का नाम रोशन किया है। प्राचार्य घनश्याम ने शनिवार को स्टाफ बैठक के दौरान इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जनरल सिंह शुरू से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं। जनरल सिंह की यह उपलब्धि वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। संवाद
अंबाला के नंदलाल गीता विद्या मंदिर के पूर्व छात्र जनरल सिंह। प्रवक्ता