फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाषण प्रतियोगिता में गीता, पेंटिंग में उज्ज्वल प्रथम

Wed, 01 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्या​र्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृति। संवाद
विज्ञापन
इसराना। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दूसरे दिन भाषण, पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में गीता प्रथम, स्वेता द्वितीय व प्याल तृतीय रही। पेंटिंग में उज्ज्वल प्रथम, कपिल द्वितीय व नितिन तृतीय रहे। सांस्कृतिक क्लब व इतिहास विषय समिति की ओर से आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा प्रश्नोत्तरी में टीम डी से कीर्ति, राशि व कशिश प्रथम, टीम जी से अंचल, हीना व जावेद द्वितीय व टीम एफ से भारती, साक्षी व रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज मास्टर की भूमिका प्रोफेसर संदीप ने निभाई। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डॉ. बलिंद्र गुलिया ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें