फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कर्मचारियों की मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर दिए एजेंडे पर एक्सईएन सब अर्बन डिवीजन समालखा मोहिंद्र सिंह धीमान, उप अधीक्षक पवन कुमार शर्मा के साथ कर्मचारी नेताओं की सोमवार को सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। इस दौरान एक्सईएन ने सभी कर्मचारियों की मांगों को 15 दिन में पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक्सईएन को कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर पांच जनवरी को एजेंडा दिया गया था। क्लर्क के न होने पर एक्सईएन ने सभी कर्मचारियों की मांगों को 15 दिन में पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। बैठक में कर्मचारियों की तरफ से राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सतबीर चालिया, जिला प्रधान बलवान सिंह, सचिव भले राम, दिलावर सिंह, समालखा प्रधान ईश्वर सिंह, सचिव महेंद्र सिंह, बापौली ब्लॉक प्रधान कली राम, सचिव प्रीतम रावल ने भाग लिया। विशेष तौर से 2016 के संशोधित वेतन मान से रिटायर्ड कर्मचारियों के एरियर से गलत तरीके से इनकम टैक्स में कटौती, एचवीपीएन के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का लाभ देना, जनवरी 2020 से जुलाई 2021 के बीच हुए रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन, लीव इन कैशमेंट, गारंटी का लाभ देना इत्यादि मांगों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें