फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गौरव तनेजा बने रोटरी क्लब के अध्यक्ष

विज्ञापन
नए पदा​धिकारियों को कार्यभार सौंपते हुए। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
पानीपत। रोटरी क्लब सॉलिटेयर के प्रथम स्थापना समारोह में सीए गौरव सतीजा पहले अध्यक्ष बने। समारोह का आयोजन मॉडल टाउन में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्यातिथि पीडीजी रोटेरियन रणजीत के. भाटिया, गेस्ट ऑफ ऑनर पीपी रोटेरियन सुदर्शन चुग व एजी रोटेरियन विभास कैला रहे। समारोह में सीए गौरव सतीजा को नवगठित क्लब का प्रथम अध्यक्ष (चार्टर प्रेसिडेंट) और सचिव सीए कुनाल कथूरिया बने। सीए गौरव सतीजा ने कहा कि रोटरी क्लब सॉलिटेयर भले ही एक नया क्लब है लेकिन इसे स्थापित करने वाले मार्गदर्शकों का अनुभव 15 से 20 वर्षों का है। इस दौरान कन्या गुरुकुल की छात्राओं के लिए वाटर कूलर, कुर्सियां और बेंच प्रदान की गईं। इस अवसर पर पीपी रोटेरियन अतुल चोपड़ा, पीडीजी रोटेरियन रमेश बजाज, पीपी रोटेरियन अनिल दिलोरी, रोटेरियन डॉ. प्रदीप वर्मा, रोटेरियन सुरिंदर भाटिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें