पानीपत। जीटी रोड स्थित संविधान चौक के पास एक चाय एक दुकान में मंगलवार अलसुबह एक गैस सिलिंडर फट गया। जिससे जोरदार धमाका हुआ और दुकान में भयंकर आग लग गई। जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, सिलिंडर के फटने से दुकान का शटर तक टूट गया। दुकान में रखे फ्रिज का कम्प्रेशर भी फट गया।
इन धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों और राहगीरों ने संविधान चौक के पास ही दमकल विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। जिससे दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान में पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया। इस आग लगने की घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनमीत रही कि इस दुर्घटना के दौरान एक अन्य गैस सिलिंडर भी दुकान में मौजूद था, जो नहीं फटा। इस आगजनी की घटना में किसी को जान की हानि हुई।
अनुमान जताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी, जो देखते ही देखते दुकान के सामान में लगने से भड़क गई। इसके बाद दुकान में रखे गैस सिलिंडर तक जा पहुंची। जिससे एक गैस सिलिंडर फट गया लेकिन दूसरा सिलिंडर थोडी अंदर रखे होने की वजह से बच गया। दमकल विभाग अधिकारी अमित ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मंगलवार अलसुबह भेजी गई थी। जिसने करीब एक घंटे तक लगातार पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया। दुकान में गैस सिलिंडर फटा हुआ था। जबकि दूसरे गैस सिलिंडर को बाहर निकाल लिया गया। अगर ये सिलिंडर भी फटता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। अभी तक दुकान के मालिक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है ।