फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ किया गणेश विसर्जन

विज्ञापन
गणपित की पूजा करते हुए पंडित देव नारायण। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। शुक्रवार को गणपति विसर्जन धूमधाम के साथ किया गया। पंडित देव नारायण शास्त्री ज्योतिषाचार्य की अध्यक्षता में भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते शोभायात्रा निकाल कर असंध नहर पर पहुंचे, जहां गणपति बप्पा के जयकारों के साथ भक्तों ने श्रद्धा भाव से मूर्ति विसर्जन किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष करते हुए खूब आनंदित हो रहे थे। गणेश चतुर्थी पर पंडित देव नारायण शास्त्री ने मनोज जिंदल व उनकी धर्मपत्नी अंशुल जिंदल के घर जिंदल निवास पर गणपति बप्पा की स्थापना विशेष मंत्रों के साथ की गई थी। शुक्रवार को शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए जयकारों के साथ असंध रोड स्थित दिल्ली पैरलल नहर पर ले जाया गया। जहां श्रद्धा भाव के साथ विसर्जन कराया गया।
शोभायात्रा में हरिमोहन भजन गायक ने अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित देव नारायण शास्त्री ज्योतिषाचार्य ने बताया कि गणपति बप्पा सुखकर्ता और दुखहर्ता हैं। इस भावना के साथ उन्हें उनके भक्त घर में बहुत धूमधाम से लेकर आते हैं। भक्तों का विश्वास होता है कि जब गणपति घर से विदाई लेंगे तो घर के सारे दुख और संकट हर कर अपने साथ ले जाएंगे। इस मौके पर हरिमोहन, पंडित घनश्याम, कपिल, कशिश जिंदल, गुडडू भाई, सुरेंद्र जिंदल, अनुज, अरुण, संदीप गुप्ता, विशाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें