फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फाइनेंसर व अहाता संचालक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनी बाग थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो फाइनेंसर व अहाता संचालक पर कॉलोनी में स्थित अपने कार्यालय के ऊपर कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला ने तीनों के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। डीएसपी सुरेश सैनी ने महिला के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली एक महिला ने बताया कि लगभग 10 साल से पानीपत में किराए पर रहती है। यहां उसकी एक दुकान है। उसके पति भी उसके साथ में ही बैठते हैं। उसकी दुकान के पास फाइनेंसर का कार्यालय है। उसके पास ही शराब अहाता संचालक भी रहता है। उसने कुछ वक्त पहले दो फाइनेंसर से छह हजार रुपये उधार लिए थे। वह पैसों के लिए बार-बार परेशान कर रहे थे। उसने दो हजार रुपये उन्हें वापस भी कर दिए थे। 23 सितंबर की रात को अहाता संचालक ने अपने कार्यालय में उसे बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। मंगलवार रात को दोनों फाइनेंसरों ने उसकी दुकान का सामान निकालकर अपने कार्यालय में रख लिया। उसका बेड भी यहां से उठा लिया गया। दोनों ने रात करीबन साढ़े 12 बजे उसे अपने कार्यालय में बुलाया और दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने बुधवार सुबह अपने पति को इस बारे में बताया। फिर उसने आरोपियों की पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


वर्जन-

चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि महिला ने शिकायत दी है। अब मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें