फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गडकरी व मनोहर लाल ने ली सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के प्रकल्पों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सोनीपत से करनाल एक सड़क का शिलान्यास करने जाते समय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल अचानक पट्टी कल्याणा गांव स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में रुके और वहां के प्रकल्पों के बारे में जानकारी ली। समाजसेवी एवं उद्योगपति पवन जिंदल ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य लोगों को केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और परिसर का अवलोकन कराया। इस दौरान जिंदल ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष ग्राम विकास की परिकल्पना प्रस्तुत करते हुए आसपास के गांवों की कुछ समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केंद्र में न केवल ऑर्गेनिक खेती की जा रही है बल्कि खेती में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। यहां का मशरूम उत्पादन केंद्र देश का सबसे बड़ा केंद्र है। शिमला मिर्च की खेती में भी इस केंद्र ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्र में गोशाला भी स्थापित की गई है। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें