फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाए सांड ने 15 लोगों को मारी टक्कर, कई गंभीर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड 12 की विद्यानंद कॉलोनी में बेसहारा पशुओं को आंतक बना हुआ है। बृहस्पतिवार रात कॉलोनी में बौखलाए एक सांड ने 15 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। एक युवक को सींगों पर उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने युवक का इलाज करवाया। सांड़ को वहां से भगा दिया गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इससे आसपास के लोगों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन

इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों ने बेसहारा पशुओं की टक्कर की वजह से अपनी जान से हाथ तक धोना पड़ा है तो कई लोग इतने गंभीर रूप से घायल हुए हैं कि अब तक बिस्तर से भी उठ नहीं पाए।
समस्या को लेकर निगम ने बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में भिजवाने का टेंडर भी लगाया। काम भी चल रहा है लेकिन अभी तक विद्यानंद कॉलोनी से पशुओं को उठाने की बारी नहीं आई है। इससे यहां के स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं, निगम की सफाई शाखा के एसआई रिंकू शर्मा का कहना है कि शहर से बेसहारा पशुओं को उठाने का काम जारी है। जल्द ही विद्यानंद कॉलोनी से भी पशुुओं को उठवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें