गांधी कॉलोनी के रहने वाले पूर्व सूबेदार के खाते से ठगों ने 48 हजार रुपये निकाल लिये। शनिवार को पूर्व सूबेदार जगदीश चंद्र ने मामले की शिकायत चौकी पुलिस को देकर ठगों का पता लगा कार्रवाई की मांग की। जगदीश चंद्र ने बताया कि 28 अगस्त को उसने अपना मोबाइल फोन एक सर्विस सेंटर पर ठीक होने के लिए दिया था। तभी 29 की रात को उसके मोबाइल से चार हजार, 30 को 32 हजार और 31 अगस्त की रात को 12 हजार रुपये निकाल लिये गए। चार सितंबर को वह बैंक में पासबुक में इंट्री कराने के लिए पहुंचा, तब उसे पता चला। बैंक कर्मियों ने बताया कि पैसे पेटीएम के जरिये ट्रांसफर किये गए है। बाकी पैसे को बचाने के लिए खाते व एटीएम को ब्लाक कर दिया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी।