फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्त ने धारदार हथियार से की युवक की हत्या

Sun, 04 Feb 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत हरिनगर में एक युवक की दोस्त ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। उन्होंने पहले पड़ोस में ही एक अन्य दोस्त दीपक के घर पर चार अन्य साथियों के साथ शराब पार्टी की थी। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों तलाश कर रही है।
मृतक संगम के भाई शिवम ने पुलिस को बयान में बताया कि वे तीन भाई बहन हैं। वह मूलरूप से लखनापुर गांव जिला औरैया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। करीब 20 साल से हरिनगर में रहकर मजदूरी करता है। उसके पिता महेश और माता मितलेश भी हरिनगर में ही किराये के मकान में रहते हैं। उसका छोटा भाई संगम (21) करीब डेढ़ साल पहले गांव वापस चला गया था।
विज्ञापन

वह 22 जनवरी को पानी लौटा था। उसकी दीपक और चंदन के साथ दोस्ती हो गई। दीपक व चंदन शुक्रवार रात को संगम को अपने साथ ले गए। उसके साथ उसके चार अन्य दोस्त थे। उन्होंने रात को शराब पार्टी की। संगम देर रात तक नहीं लौटा था। दीपक शनिवार सुबह उनके पास पहुंचा और संगम की हत्या कर देने की बात कही।
उन्होंने पूछा तो उसने चंदन की ओर से हत्या करने के बारे में जानकारी। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया। परिजनों ने बताया कि हत्यारोपी दीपक और चंदन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। दीपक का उनके पड़ोस में अपना मकान है। उनके अन्य साथी भी बिहार के हैं। हत्यारोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक के भाई शिवम का कहना है कि हत्यारोपी दीपक के साथ अन्य चार से पांच दोस्त और शराब पार्टी में शामिल थे। रात करीब आठ बजे दीपक ने संगम को शराब पिलाने के लिए बुलाया। उसने संगम को जाने से भी मना किया, लेकिन संगम नहीं माना। इससे पहले भी दीपक कई बार उसे शराब पिला चुका था। कई बार संगम उसके घर पर ही सो जाता था। जब देर रात संगम वापस नहीं आया तो उन्होंने सोचा कि वह पार्टी के बाद वहीं सो गया होगा।
विज्ञापन

पुलिस ने संगम की हत्या में चंदन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की भी जांच चल रही है। उनके खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - बलवान सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें