फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्त ने युवक पर किया कैंची से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन में श्री कृष्णा प्रेम सरोवर मंदिर के पास दोस्त ने दो साल पुरानी रंजिश के चलते युवक पर कैंची से हमला कर दिया। पीड़ित ने बचाव में शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विराट नगर निवासी वंश कुमार ने बताया कि वह जब दसवीं कक्षा में पढ़ता था तो उसके साथ संयम ग्रोवर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय उनका समझौता हो गया था। संयम ने उसके साथ बातचीत बंद कर दी थी। उनकी एक साल से बाेल चाल बंद थी, लेकिन अब उसे पता चला कि संयम उसके खिलाफ रंजिश रखे हुए है। वह शुक्रवार को अपने गोदाम से दोपहर को खाना खाने के लिए घर जा रहा था। जब वह श्री कृष्णा प्रेम सरोवर मंदिर के सामने पहुंचा तो संयम ग्रोवर पीछे से आया और उसके आगे आकर बाइक अड़ा दी। उसके हाथ-पैर व कमर पर कैंची से हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसका असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें