स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजाें की जांच करते चिकित्सक। संवाद
समालखा। नई अनाज मंडी स्थित जैन स्थानक में वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल की टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। जिसका संचालन नोडल अधिकारी डॉ. लाभ बेनीवाल ने किया। शिविर में रेडियोग्राफर आबिद खान ने मरीजों के एक्सरे किए और टीबी की जांच की। सभी लोगों का एचआईवी टेस्ट किया गया और रवि कुमार भोला ने एचआईवी एड्स व एसटीआई की जानकारी दी। रोहित ने टीबी के सैंपल लिए और डॉ. निशांत शर्मा ने जांच कर मरीजों को दवा वितरित की। एसएस जैन सभा के प्रधान वीर प्रकाश जैन, शाह जैन जैनेंद्र जैन, पवन जैन, राजेंद्र जैन, ईश्वर जैन, अमित जैन व गौरव जैन मौजूद रहे। संवाद
स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजाें की जांच करते चिकित्सक। संवाद