फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भक्तों के लिए निकाली निशुल्क बस यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्याम बाबा के दर्शन को भक्तों के लिए श्री श्याम लख दाता सेवा मंडल कमेटी की युवा टीम ने शनिवार को देवी मंदिर से चुलकाना धाम तक निशुल्क चौथी बस यात्रा निकाली। इसी अध्यक्षता मोंटी राधे कश्यप ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेवी सुरेंद्र रेवड़ी ने शिरकत की। इस दौरान कमेटी की ओर से सुरेंद्र रेवड़ी को पगड़ी व पटका और पहनाकर स्वागत किया गया। सुरेंद्र रेवड़ी ने नारियल ताेड़कर और झंडा दिखा बस को रवाना किया। इस दौरान भक्तों के लिए फलाहार और मीठा पानी की व्यवस्था की गई थी। मौके पर अमन कश्यप, मोंटी राधे, देवी दयाल कश्यप, विक्की कश्यप, राहुल रोहिल्ला, साहिल रोहिल्ला, राहुल कश्यप जतिन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें