फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: केमिकल कारोबारी से धोखाधड़ी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 12 निवासी केमिकल कारोबारी के साथ उसी के भाई ने डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का प्रयास किया। भाई ने तीन चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से डेढ़ करोड़ रुपये निकालने की कोशिश, बैंक में इतने रुपये न होने पर उन्होंने चेक लौटा दिए। पीड़ित ने भाई के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने सीजेएम को शिकायत दी तो उनके आदेश पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

न्यायालय में दी शिकायत में सेक्टर 12 निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि उसका केमिकल का कारोबार है। राजेश कुमार उसका सगा भाई है। वह घर पर आता-जाता रहता था, जो धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति है, हर वक्त घर पर खाली बैठा रहता है। वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गया था। उसने अपने भाई राजेश को मकान की देखभाल की जिम्मेदारी दी थी। उसकी गैर-हाजिरी का फायदा उठाकर भाई ने यूनियन बैंक की चेक बुक से गलत तरीके से तीन चेक निकाले और फर्म के नाम 50-50 लाख रुपये भरकर चेक पर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर लिए। यूनियन बैंक में उसका खाता चार साल से बंद है। भाई ने फर्जी तरीके से खाते से डेढ़ करोड़ रुपये निकालने के लिए चेक बैंक में लगाए, बैंक में इतनी मोटी रकम न होने की वजह से बैंक चेक वापस कर दिए। भाई ने वकील के माध्यम से उसे नोटिस भेजा, जिससे उसे पूरे मामले का पता चला। उसने नोटिस का जवाब दिया और भाई से इस संबंध में बातचीत की और धोखाधड़ी से खाते से रुपये निकालने बारे पूछा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। उसने 28 मार्च को भाई के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी, लेकिन चांदनीबाग थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत सीजेएम संदीप चौहान की अदालत में दी। न्यायाधीश के आदेश पर अब चांदनीबाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें