फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तलवार से हमला कर चार युवकों को किया घायल

Sun, 09 Apr 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजनगर शिव चौक पर चार युवकों पर आठ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर निवासी संजय ने बताया कि वह शुक्रवार को शाम बजे अपने पड़ोसी राजकुमार के साथ शिव चौक, राजनगर पर खड़ा था। इसी बीच आठ युवक हाथ में तलवार और डंडे लहराते हुए आए। गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
जान से मारने की नियत से उनके सिर पर तलवार व डंडे से हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो सुखबीर, अनिल आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राजकुुमार की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें