पानीपत। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, पानीपत की तरफ से समालखा व गांव उग्राखेड़ी पानीपत में अवैध माइनिंग करने वालों पर छापा मारा। पुलिस टीम के द्वारा मौके पर चार ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ली। खनन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर सीज करा दिया गया। पुलिस टीम में एएसआई विकास, एएसआई रणदीप सिंह, हैड कांस्टेबल देवेंद्र, इएएसआई देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल रणदीप, सीटी राजेश, विनय पानीपत शामिल रहे। थाना चांदनी बाग के प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार इसी तरह सख्त से सख्त से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।