फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी में बालश्रम कर रहे तीन बच्चियों समेत चार किशोरों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ऑपरेशन मुस्कान के तहत संयुक्त टीम ने सेक्टर-29 स्थित एक फैक्टरी में बालश्रम कर रहे चार किशारों को मुक्त कराया है। चार में से तीन किशोरियां हैं। सभी की आयु 12-14 वर्ष के बीच है। किशोरों की मेडिकल जांच कराई गई और सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करने के बाद उन्हें पुनर्वास केंद्र में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

बचपन बचाओ आंदोलन और पूर्व चेयरमैन बाल कल्याण समिति डॉ. राज सिंह सांगवान की अध्यक्षता में एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) से एएसआई सुनील, एचसी राजकुमार, एचसी राजेश, चाइल्ड लाइन से जिला को-ऑर्डिनेटर पूजा मलिक, सदस्य अनिल, सूरज, अमित, अंकित, रविंद्र व काउंसलर नीलम ने मिलकर मुस्कान ऑपरेशन चलाया।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत नौ टीमों को एक साथ मिलकर कार्रवाई करनी है, लेकिन धरातल पर महज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और चाइल्ड हेल्पलाइन का काम कर रही हैं। टीम को पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है, जिसे लेकर टीम वीरवार को एसपी अजीत शेखावत से मिली और रेस्क्यु ऑपरेशन में आ रही समस्याओं को उनके सामने रखा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस का सहयोग हमेशा रहेगा। पुलिसकर्मी कोई लापरवाही बरतता है तो इसकी पुलिस उन्हें दें।
विज्ञापन

एसपी ने सेक्टर 29 थाने की पुलिस को थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली फैक्टरियों के संचालकों के साथ बैठक कर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद मुस्कान ऑपरेशन के तहत फैक्टरियों का निरीक्षण किया जाएगा, फिर किसी फैक्टरी में नाबालिग कार्य करते मिलता है तो मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें