एक विवाहिता ने पति समेत चार लोगों पर गला घोंटकर जान से मारने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव सिवाह निवासी प्रीति ने बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी को अमित पुत्र ओमप्रकाश के साथ हुई थी। शादी के अगले दिन ही पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। एक अक्तूबर को पति अमित, ससुर ओमप्रकाश, सास ओमी और जेठ अजीत उसके कमरे में आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। जान से मारने की मंशा से उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। उसने उसी समय 1091 और 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस उनके घर पहुंची और बयान दर्ज करके ले गई।