पानीपत। तहसील कैंप के पटेल नगर में चार माह की गर्भवती की सीढि़यों से गिरने से मौत हो गई। उसकी पिछले साल मार्च में ही शादी हुई थी। तहसील कैंप के पटेल नगर निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी शादी 23 मार्च 2023 को कुरुक्षेत्र के बाबैन गांव निवासी परमजीत कौर के साथ हुई थी। उसकी पत्नी चार माह की गर्भवती थी। उसके रुटीन चेकअप चल रहे थे। वे वीरवार को भी दोपहर के समय चेकअप कराकर घर लौटे थे। उसकी पत्नी कुछ काम कर रही थी। वह तबीयत बिगड़ने से सीढि़यों से नीचे गिरकर अचेत हो गई। वह उसको अलग-अलग अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे रेफर कर दिया। उसको जिला नागरिक अस्पताल मृत घोषित कर दिया।