सनौली रोड सब डिविजन टीम ने मंगलवार शाम को जाटल रोड पर एक बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। एक गुप्त सूचना के आधार पर टीम को शिकायत मिली की सनौली रोड पर एक आरे की दुकान में बिजली चोरी की जा रही है। यहां बिजली के कई उपकरण बिना मीटर के चलाए जा रहे हैं, जिस पर एसडीओ रामेंद्र मलिक ने एक टीम बनाकर तुंरत प्रभाव से छापेमारी के लिए रवाना की। एसडीओ ने बताया कि उक्त दुकान लकड़ी काटने वाली आरे की दुकान थी, जो आरएस टिंबर के नाम से थी। यहां दुकान मालिक साथ लगती दुकान की इनकमिंग वायर में, मीटर से पहले कट लगाकर दूसरी वायर जोड़कर लोड चलाया जा रहा था। उसने अपना मीटर उतारा हुआ था। मोके पर ही बिजली चोरी का केस बनाते हुए मीटर व वायर उतार लिए गए। इस पर लगभग 4.50 लाख रुपये की बिजली चोरी होती मिली। अधिकारियों ने तुंरत प्रभाव से बिजली चोरी का केस बनाते हुए एलएलवन भर दी। एसडीओ रामेंद्र मलिक ने कहा कि आगे भी बिजली चोरी रोकने के लिए इस प्रकार के छापेमारी का अभियान जारी रहेगा।