फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कारद और जौंधन कलां में चार एकड़ गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना क्षेत्र के कारद और जौंधन कलां गांव में आग लगने से करीब चार एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल गई। प्रथम दृष्ट्या आग लगने की वजह बिजली के तारों से निकली चिंगारी बताई गई है। किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब सब कुछ हाथ से निकल चुका था। किसानों ने दमकल की गाड़ी खंड स्तर पर न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

कारद गांव में बृहस्पतिवार को विनोद पुत्र मांगेराम के खेत में शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान किसान की तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई। किसान का रो-रोकर बुरा हाल है।
जौंधन कलां के खेतों में बिजली का तार टूट कर गिरने से एक किसान की एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान जसबीर उर्फ जस्सी वासी इसराना ने बताया कि उन्होंने जौंधन कलां में करीब 10 एकड़ जमीन काश्त के लिए ठेके पर ले रखी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे खेतों के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। इस दौरान निकली चिंगारी से खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्रामीण आगे नहीं आते तो पूरे खेत की फसल जल जाती।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि गेहूं के सीजन में इसराना खंड में दमकल विभाग की एक गाड़ी आती है। इस बार अब तक कोई गाड़ी नहीं पहुंची है। प्रशासन की अनदेखी किसानों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें