फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सदर पुलिस ने बडौली गांव में दुकान पर काम कर रहे युवक पर सरियों से जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी करनाल के कोहंड निवासी रोहित, अभिषेक उर्फ जोनी, राहुल व जय ने पूछताछ में मारपीट करना स्वीकार किया है। थाना सदर प्रभारी नीरज ने बताया कि 18 मार्च को कोहड़ निवासी रोबिन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि उसकी रावल ट्रेवल्स के नाम से दुकान है। 18 मार्च को वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। दोपहर को तीन-चार युवक आए और उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने सरियों से उस पर हमला किया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार शाम पुलिस ने चार आरोपियों रोहित, अभिषेक उर्फ जोनी, राहुल व जय को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें