अंबाला। महाराजा ढाबा के पास 17 अगस्त की रात कार सवार बदमाशों द्वारा युवक का अपहरण कर लूट की गुत्थी सीआईए-1 की टीम ने सुलझा ली है। यूपी के शामली गिरोह के चार सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी शामली निवासी जयराज, निशांत, जसराज व जलालाबाद बीबीपुर निवासी लक्की के रूप में हुई। सीआईए-1 के उप-निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार व 42 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। मंंगलवार को कोर्ट में पेश कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में जींद के ढांडा खेड़ी निवासी नितेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी कि अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लूटपाट की थी।