फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने पहले मिली फिर प्रेमी संग भाग गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। गांव मतलौडा से एक महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भागी विवाहिता फिर से फरार हो गई है। एक महीने पहले पुलिस ने विवाहिता को बरामद कर परिजनों को सौंपा था। पति ने एक युवक के खिलाफ के शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गत 14 फरवरी को 28 वर्षीय विवाहिता अपने दो बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। पति ने एक युवक पर शक जाहिर करते हुए भगाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने महिला को उसके दोनों बच्चों समेत 20 फरवरी को बरामद करके मायके वालों को सौंप दिया। मायके वाले अगले दिन महिला को मतलौडा में उसकी ससुराल छोड़ गए।
पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने यूपी निवासी विपिन के शादी कर ली है। पत्नी ने विपिन से शादी करते हुए फोटो भी दिखाया। इसके साथ ही एक महीने के अंदर तलाक की मांग की। इस पर उसने पत्नी के माता पिता को बुलाया। मायके वाले दो दिन पहले आए और बेटी को समझा बुझाकर चले गए। अगले दिन वह फिर से घर से भाग गई। पति ने मतलौडा थाने में विपिन के खिलाफ उसकी पत्नी को भगाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें