फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व मेडिकल अधीक्षक से दो लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शातिर ठगों ने जिला नागरिक अस्पताल के पूर्व मेडिकल अधीक्षक से दो लाख रुपये ठग लिए। पूर्व मेडिकल अधीक्षक ने चंडीगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए कॉल की थी। इस दौरान ठग ने पहले उनसे पांच रुपये पंजीकरण के नाम पर मांगे। फिर खाते की जानकारी लेकर दो लाख रुपये खाते से निकाल लिए। डॉक्टर ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। यहां से शिकायत साइबर अपराध पुलिस थाना में ट्रांसफर की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुखदेव नगर निवासी डाॅ. भूपेश चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जिला नागरिक अस्पताल का पूर्व मेडिकल अधीक्षक है। उसने 15 फरवरी को चंडीगढ़ के निंबस अस्पताल के डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए कॉल की थी। ये कॉल एक लड़की ने उठाई उसने कहा कि डॉक्टर अभी व्यस्त हैं। कुछ देर में कॉल करना। कुछ समय बाद उसके पास एक कॉल आई। कॉलकर्ता ने कहा कि वह निंबस अस्पताल से बात कर रहा है। डॉक्टर से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए पांच रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर अपना पंजीकरण करवा लें। उसने दो बार में पांच पांच रुपये फोन पे कर दिए। कुछ देर बाद उसके खाते से एक रुपये डेबिट हो गया। उसको शक हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो रहा है। वह बैंक में गया और उसने खाता होल्ड करवा दिया। 23 फरवरी को उसको कुछ पैसों का भुगतान करना था। वह बैंक में गया और अपने खाते की जांच कराई तो उसमें से दो लाख रुपये निकले पाए गए। उसके साथ ठगों ने दो लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें