फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गंगापुरी रोड पर हनुमान स्वरूपों के लिए पूर्व मेयर ने बिछवाए कालीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इन दिनों शहर की राजनीति में शामिल हुए खस्ताहाल गंगापुरी रोड के दिन ऐसे बहुरेंगे किसी ने सोचा भी नहीं था। खस्ताहाल रोड को नया बनाने, सीवर लाइन बिछाने तक के लिए निगम करीब सवा करोड़ के दो टेंडर लगा चुका है। वहीं, इसी रोड पर हनुमान स्वरूपों के गुजरने का हवाला देकर शहर के लोग निगम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन तक कर चुके हैं। इस धरने को पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने समाप्त करवाया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे इस रोड पर दशहरे के दिन कालीन बिछवाएंगे। उसी आश्वासन को लेकर पूर्व मेयर गंगापुरी रोड पर पहले मिट्टी डलवाई। मिट्टी को समतल करने के बाद इस पर कालीन बिछा दिए ताकि इस पर नंगे पैर गुजरने वाले हनुमान स्वरूपों के पैर चोटिल न हों। इससे एक दिन पहले भी पूर्व मेयर ने सेक्टर 25 की सड़कों पर तारकोल का पैचवर्क कराया था।
विज्ञापन

पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह मौजूदा मेयर अवनीत कौर के पिता हैं। कुछ लोग उनके इन कामों को राजनीतिक स्टंट बता रहे हैं, चूंकि निगम और मेयर का कार्यकाल पूरा होने को है। शहरवासियों का कहना है कि अब फिर से शहर की राजनीति में अपनी छवि बनाने के लिए पूर्व मेयर ऐसा कर रहे हैं। वहीं, पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह का कहना है कि वे शहरवासियों के सामाजिक और धार्मिक काम करते आए हैं और करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें