समालखा। समालखा डिवीजन कार्यालय परिसर में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष रवि रंगा ने सभी साथियों को बंधाई दी। इस दौरान दूसरे संगठनों को छोड़कर आए 20 नए सदस्यों को संगठन में शामिल किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव अंकित मलिक ने किया। बैठक में बिहौली सब डिवीजन कार्यकारिणी में सोनू छोकर को अध्यक्ष, सुनील को सचिव , जितेंद्र को सह सचिव, रमेश को उपाध्यक्ष , अरुण को कोषाध्यक्ष, विपिन शर्मा को प्रेस सचिव प्रदीप व अल्लामेहर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। बैठक में जिला सलाहकार जितेंद्र व नरेंद्र प्रेस सचिव मुकेश व वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक व कुलदीप ओर भी अन्य साथी मौजूद रहे।