फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छह प्लॉटों की बोली में फर्जीवाड़ा, सीएम विंडो पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गए हैं। अधिकारियों पर सेक्टर 25 पार्ट टू में छह कॉमर्शियल प्लॉटों को चोरी छिपे बेचकर सरकार को करोड़ों का नुकसान करने के आरोप हैं। प्राधिकरण ने गलत तरीके से इन प्लॉटों की नीलामी की तारीख भी बदल दी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोई नोटिस भी जारी नहीं किया। अधिकारियों ने पानीपत के छह प्लॉटों को सोनीपत के प्लॉटों की सूची में जारी कर नीलाम किया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 25 अप्रैल को नीलाम होने वाले प्लॉटों में ये छह प्लॉट कम मिले। इस मामले की शिकायत विधायक प्रमोद विज को भी दी। बुधवार को सीएम विंडों पर शिकायत देकर एचएसवीपी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
सेक्टर 25 पार्ट टू के प्लॉट नंबर एक पी, नौ पी, 26 पी, 56 पी, 73 पी और 103 पी समेत 60 प्लॉटों की नीलामी 25 अप्रैल को होनी थी। ये प्लॉट 126.6 मीटर के हैं। 22 अप्रैल को एसएचवीपी अधिकारियों ने इन प्लॉटों को सोनीपत के प्लॉटों की सूची में सबसे नीचे डाल दिया। चोरी छिपे 73 पी को 3.12 करोड़ और 56 पी को 2.82 करोड़ में अलॉट कर दिया। 25 अप्रैल को ही दूसरी प्लॉटों की नीलामी इससे अधिक में की गई।
विज्ञापन

सरकार को करोड़ों का चूना : चनप्रीत
22 और 25 अप्रैल को की गई प्लॉटों का बेसिक प्राइज भी एक ही रखा गया। जबकि कॉर्नर वाले प्लॉटों का साइज भी बड़ा था। 25 अप्रैल को जब 54 प्लॉटों की नीलामी हुई तो उस सूची में इन प्लॉटों का जिक्र नहीं था। इससे शहरवासियों में रोष उत्पन्न हो गया। वार्ड आठ के चनप्रीत ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर ही दी है।
वर्जन
अधिकारियों ने सांठगांठ कर गलत तरीके से कॉर्नर के छह प्लॉटों की बोली की है। सरकार को करोड़ों का घाटा पहुंचाया गया है। कॉर्नर व दूसरे स्थानों के प्लॉटों का ब्रेस प्राइज भी एक जैसा रखा गया। इस फर्जीवाड़े की शिकायत सीएम विंडो पर दी गई है। उसकी सरकार से मांग है कि इस मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

-पुल्कीत मल्होत्रा, ईओ, एचएसवीपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें